Wednesday, 29 January 2014

ये फूल

ये फूल उनका है
उन्ही का है
गंध उनकी नहीं
सभी की है।
ये घर उनका है
उन्ही का है
राह उनकी नहीं
सभी की है।
कुछेक चीजें है
जो कि उनकी है
सभी की है
कुछेक और भी चीज़े हैं
इस जहाँ में है
वे न उनकी है
न सभी की हैं।  

No comments:

Post a Comment