Monday, 17 February 2014

नये वर्ष की शुभकामना

करुणा की कोख से जनमे 
नये इसवी वर्ष 
दुनिया के लिए लाना 
अपने पिता के थोड़े से गुण 
मन की विनम्र ममता 
प्राणियों के लिए 
संगीतमय सुबह 
और उदासी सहने की शक्ति-
हर शाम। 
थोड़ी रोशनी 
थोडा खुलापन 
थोडा प्यार 
थोड़ी महक 
तुम्हारे पास बहुत कुछ है 
पर थोड़े से लोगों के लिए ही नहीं 
सब के लिए लाना 
कुछ न कुछ 
हो सके तो बहुत कुछ 
सर्वे भवन्तु सुखिनः 
सम्पूर्ण शुभकामना। 

No comments:

Post a Comment